बैतूल सभा में नाथ ने कहा -प्रदेश सरकार कर रही गुमराह, हमने शुरुआत की थी कृषि में नई क्रांति

नाथ ने कहा – हमने शुरुआत की थी कृषि में नई क्रांति लाए :

हमारी सरकार प्रदेश में आई दिसंबर 2018 में ऐसा प्रदेश हमे सौंपा गया था जब किसानों की आत्महत्या बेरोजगारी, अत्याचार में नंबर वन था। हमने शुरुआत की थी कृषि में नई क्रांति लाए, मप्र की नई पहचान बनाए श्री नाथ ने कहा कि किराने की दुकान भी गांव में तब चलती है, जब किसान की जेब में पैसा होता है, किसान को खाद बीज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि 15 महीने में ढाई महीने लोकसभा में चला गया। 

साढ़े 11 महीनों में कांग्रेस सरकार ने जिले के करीब 85 हजार किसानों का माफ किया। पूरे प्रदेश में सौ यूनिट में सौ रुपए बिजली दी, गौशाला बनाकर गौमाताओं को सुरक्षित रखने जैसे निर्णय लेकर कौन सा पाप किया, लेकिन उनकी सरकार गिरा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री नेकहा कि शिवराज सिंह चिल्लाते हैं, प्रदेश में घोषणा की जो मशीन चला रहे है यह जनता समझ गई है। 

कहा – प्रदेश सरकार कर रही गुमराह, लोग समझ चुके है –
पूर्व मुख्यमंत्री आधे घंटे से अधिक कई मुद्दों पर मुखर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कितना भी गुमराह कर ले। लोग समझ चुके हैं। भाजपा की सरकार प्रदेश में वापस आई तो सौ यूनिट बिजली बिल छात्रवृत्ति, कुपोषण जैसी योजनाएं चली गई। उन्होंने इंदौर में हाल ही में हुए इनवेस्ट मिट पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते कहा कि प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार है। 
सबसे पहले युवाओं को रोजगार दीजिए। इससे युवा शक्ति को मौका मिले। प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला दिया, घरों घर शराब बिक्री दी. बाल अपराध दिया। भाजपा के शासन को 18 साल हो गए, हर वर्ग परेशान हैं। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now