Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर करे यह काम, हो सकता है भारी लाभ |

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख पर्व है जो पूरे भारत और नेपाल में मनाया जाता है, पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है, तब इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। 

तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं, जबकि कर्नाटक केरल तथा आंध्र प्रदेश में से केवल संक्रांत कहते हैं, कहीं-कहीं इस पर्व को उत्तरायण भी कहते हैं,  इसे एसा इसलिए कहते हैं क्योंकि पृथ्वी का झुकाव हर 6-6 माह तक निरंतर उत्तर दिशा और छह माह दक्षिण दिशा की ओर बदलता रहता है। 

लेकिन आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है की हमे मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए ओर क्या नहीं करना चाहिए आइए जानते है-

makar sankranti 2023 date and time
makar sankranti 2023


मकर संक्रांति पर क्या करना शुभ है :

1. पवित्र नदी में स्नान : मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है, साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है, गंगा स्नान मकर संक्रांति के दिन सबसे ज्यादा उत्तम माना जाता है, आप आपके घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हो और इस दिन को पवित्र बना सकते हो।

 

2. सूर्यदेव को अर्घ्य : मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर चलते हैं, ऐसे में सूर्य के उत्तरायण होने पर इनकी पूजा पाठ का महत्व बढ़ जाता है, जिसमें उन्हें अर्ध्य देना पूजा का ही एक अंग है पूजा के बाद जल में कुमकुम, काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दे जिससे भगवान सूर्य की कृपा से वैभव यश और बल की प्राप्ति होती है।

 

3. मकर संक्रांति पर करें दान : मकर संक्रांति पर दान का बहुत बड़ा महत्व है, शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर किया गया दान सीधे भगवान को समर्पित होता है, ऐसे में मकर संक्रांति पर ब्राह्मणों गरीब व जरूरतमंदों को दान करना जरूर चाहिए।  


4. मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान : गंगा तट पर दान और स्नान का अत्यंत महत्त्व माना गया है, इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग ओर गंगासागर में स्नान करना अत्यंत शुभ माना गया है, सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करता है किंतु मुख्यता है यह कर्क व मकर राशियों में अत्यंत फलदायक होता है। 

हमारे वेद भागवत गीता कथा पूर्ण परमात्मा का संविधान यह कहता है कि हम पूर्ण संत से नाम दीक्षा लेकर एक पूर्ण परमात्मा की भक्ति करें तो वह धरती को स्वर्ग बना देंगे और आप की इच्छा को पूरा करेगा। 


मकर संक्रांति पर क्या ना करें :

1. स्नान के पहले कुछ भी ना खाएं मकर संक्रांति के दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए, यदि आपके आसपास कोई नदी नहीं है तो आप घर पर ही नहा कर कुछ दान करें जो आपसे बन सके उसके बाद ही कुछ भी खाए पिए, क्योंकि इसकी पूजा और कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि इस दिन सूर्य भगवान उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। 

2. शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह नशे और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, इस दिन खिचड़ी मूंग की दाल की खिचड़ी का सेवन अच्छा माना जाता है। 


Leave a Comment