Eknath Shinde Biography in hindi | एकनाथ शिंदे कौन हैं? | एकनाथ शिंदे का ऑटो रिक्शा से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर |

एकनाथ संभाजी शिंदे :

एकनाथ संभाजी शिंदे का ऑटो रिक्शा से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर :

Eknath Shinde जोकि उद्धव ठाकरे के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुए हैं, यह शिवसेना के इतिहास में सबसे बड़े बगावत का नाम बने हुए हैं, आइए जानते हैं उनका ऑटो रिक्शा से लेकर राजनीति तक का सफर-

Eknath Shinde Biography
Eknath Shinde 


(Source : https://www.instagram.com/p/CbsBbY-Fwz_/?igshid=MDJmNzVkMjY=)


Eknath shinde कौन हैं : (Who is Eknath Shinde)

Enath shinde का पूरा नाम एकनाथ संभाजी शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सतारा इलाके में हुआ इनके पिता का नाम संभाजी शिंदे तथा माता का नाम गंगूबाई शिंदे है। उनकी नागरिकता भारतीय है वे  पढ़ाई के लिए ठाणे आए और उन्होंने 11वीं तक की पढ़ाई की फिर इसके बाद उन्होंने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया तब उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद शिंदे से हुई तब 18 साल की उम्र से उनका राजनीतिक जीवन आरंभ हुआ

Eknath shinde political career : 

Eknath shinde का राजनीतिक जीवन आनंद शिंदे से मुलाकात के बाद उनका राजनीति जीवन शुरू हुआ, वहां वे एक आम कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हुए, जिसके बाद 1997 में उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा।

जिसमें उन्हें ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट मिला, 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने 2002 में उनकी प्रगति होती गई, 2004 में विधानसभा चुनाव में शिवसेना शिंदे को ठाणे विधानसभा की सीट का टिकट दिया गया जहां उन्हें जीत प्राप्त हुई, 2005 में नारायण राणे की पार्टी के छोड़ने के बाद शिंदे ने और प्रगति प्राप्त की।

2009 – 2014 और 2019 में वे कोपरी पंचपाखड़ी के जरिये विधानसभा पहुंचे 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे मुख्यमंत्री पद में सबसे आगे थे, चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में आदित्य ठाकरे ने शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा और वह शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए 
हालांकि congress और NCP के दबाव में उद्धव ठाकरे का नाम आगे आया जिसके बाद शिंदे और ठाकरे के बीच दूरियां बढ़ गई.


Shindhe कैसे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री :

New chief minister of Maharashtra: 21 जून 2022 को शिंदे और महा विकास आघाडी गठबंधन के कई अन्य विधायक भाजपा शासित गुजरात चले गए, जिससे ठाकरे के गठबंधन सरकार में संकट आ गया है।
 शिंदे और ठाकरे की बढ़ती दूरी व विद्रोह के परिणाम स्वरुप उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, 
जिसके बाद 30 जून 2020 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि एकनाथ शिंदे 30 जून 2022 की शाम को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

2019 में भी मुख्यमंत्री पद को लेकर भी शिंदे के नाम की काफी चर्चा हुई थी किंतु तब ठाकरे को मुख्यमंत्री चुना गया था किंतु अब इस सियासी उथल-पुथल के चलते ठाकरे को इस्तीफा देने के बाद शिंदे को मुख्यमंत्री पद सौंपा गया।

Eknath Shinde Childrens :

शिंदे जब पार्षद पद पर नियुक्त थे उस दौरान उनका परिवार सातारा गया हुआ था जहां एक हादसे में उन्होंने अपने 11 साल के बेटे दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा को खो दिया
 उनके तीसरे बेटे श्रीकांत इस वक्त कल्याण लोकसभा सीट से शिवसेना सांसद पद पर नियुक्त है


Eknath Shinde के अपराधिक मामले :

Eknath shinde Criminal Background : पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान एकनाथ शिंदे ने एक हलफनामा दायर किया था जिसमें शिंदे पर कुल 18 आपराधिक मामले दायर हैं जिनमें आग या विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने गैरकानूनी तरीके से भीड़ का हिस्सा होना सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करना जैसे आरोप हैं।


Eknath shinde Net Worth :

Eknath shinde की कुल संपत्ति 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति एकनाथ शिंदे के पास है, जिसमें 2.10 करोड़ की चल और 9.45 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की गई है, शिंदे के पास कुल 6 कारें हैं जिनमें से तीन शिंदे और तीन उनकी पत्नी के नाम पर है शिंदे के पास एक पिस्टल और एक रिवाल्वर भी हैं। 

2014 की सरकार बनने के बाद जब शिंदे को मुख्यमंत्री पद प्राप्त हुआ तब उन्होंने एजुकेशन हासिल करने के उद्देश्य से वसंत राव चौहान मुक्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और मराठी और राजनीति सब्जेक्ट में आर्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की।



Q&A

Q. एकनाथ शिंदे का पूरा नाम क्या है ?
Ans: एकनाथ शिंदे का पूरा नाम एकनाथ संभाजी शिंदे है जो शिवसेना पार्टी के नेता है.
Q.एकनाथ शिंदे का जन्म कहां हुआ?
Ans: एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सतारा इलाके में हुआ.
Q. एकनाथ शिंदे की शिक्षा कहां से संपन्न की गई?
Ans : एकनाथ शिंदे ने अपनी शिक्षा न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे मुंबई से पूरी की.
Q. एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम क्या है?
Ans: एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम लता है
Q. एकनाथ शिंदे बच्चों की जानकारी ( Eknath Shinde Childrens name) 
Ans : एकनाथ शिंदे का एक पुत्र श्रीकांत शिंदे इस वक्त कल्याण लोकसभा सीट पर शिवसेना सांसद है, जबकि शिंदे के एक बेटा दीपेश और एक बेटी शुभदा एक हादसे में खत्म हो गए.
Q. एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति कितनी है?
Ans: एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति ₹11 करोड़ 56 लाख रुपए हैं. 
Q  एकनाथ शिंदे के ऊपर कितने आपराधिक मामले हैं?
Ans : एकनाथ शिंदे के ऊपर कुल 18 आपराधिक मामले हैं, जिसमें आगे विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने गैरकानूनी तरीके से भीड़ का हिस्सा होना सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करना जैसे आरोप है. 
Q. एकनाथ शिंदे का राजनीतिक जीवन कैसा है ?
Ans : एकनाथ शिंदे एक छोटी उम्र से रिक्शा चलाने का काम करते थे किंतु कुछ लोगों के संपर्क में जिनमें से आनंद सिंघे उनकी मुलाकात के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन में अपना कदम रखा, जिसमें उन्हें काफी प्रगति मिली और आज वह मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त है. 
Q. एकनाथ शिंदे का चर्चा में रहने का क्या कारण था?
Ans : एकनाथ का चर्चा में रहने का सबसे मुख्य कारण शिवसेना से बगावत करना था।
#Eknath Shinde Family #Eknath Shinde wife 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now