Passport कैसे बनाए- Passport के लिए Online apply कैसे करे | Passport बनवाने से पहले जान ले ये बाते |

passport kaise banaye in hindi : पासपोर्ट एक प्रकार का सरकारी दस्तावेज होता है जि सका उपयोग कि सी दुसरे देश में जाते समय होता है,और अब तो बहुत ही MNC (Multi National Company) में Passport बनवाना अनि वार्य कर दि या गया है। अगर आपको भी पासपोर्ट बनवाना है तो उससे पहले आपको कुछ चीजों के बारे जानकारी होनी चाहिए। 

जो हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताई हुई है, जैसे कि Passport कितने प्रकार के होते है और इसे बनवाने के लि ए किन-किन Documents की जरुरत होती है इसी तरह की पासपोर्ट से सम्बंधित और भी जानकारी इस आर्टिकल में बताई हुई है।

क्या आप भी पासपोर्ट बनवाने के बारे में सोच रहे है? कई लोग काम या नौकरी करने के लिए पासपोर्ट
बनवाने जाते है मगर उन्हें ज्यादा जानकारी नही होती है जिसके वजह से या तो उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाता है या फिर पासपोर्ट बनकर तैयार होने में काफी समय लग जाता है।


passport apply online
passport Kaise banaye



Passport क्या होता है? (What is passport in hindi)

जब आप कोई व्यक्ति पढाई करने के लिए, इलाज के लिए, घुमने के लिए या फिर नौकरी करने के लिए किसी दुसरे देश में जाता है तो उसके पासपोर्ट की जररूत पड़ती है इससे ये पता चल पाता है कि वो व्यक्ति किस देश का नागरिक है।

पासपोर्ट और वीजा दोनों में बहुत अंतर होता है, अब आप ये तो समझ ही चुके होंगे कि इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है और जब आप कि सी भी देश में घुमने जा रहे है और क्यों जा रहे है इन सभी चीजों के जानकारी वीजा से मिलती है।



वैसे पासपोर्ट दो केटेगरी के होते है ECR & NON-ECR / ECNR Passport यदि आप 10वी पास नही है तो आपको ECR Passport के लिए Apply करना चाहि ए और जो व्यक्ति 10वी पास है उसे ECNR Passport के लिए Apply कर सकते है।

अगर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आप ECR & ECNR Passport Meaning In Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है।


Passport कितने प्रकार के होते है? (types of passport)

मुख्य रूप से पासपोर्ट के तीन प्रकार होते है इन तीनो तरीके के पासपोर्ट का अलग-अलग इस्तेमाल होता है जिसको निचे विस्तार से बताया हुआ है:-
  1. Public Passport
  2. Service Passport
  3. Diplomatic Passport

Public Passport का मतलब क्या होता है? (Passport meaning in hindi)

ये वाला पासपोर्ट नीले रंग का होता है जिसका उपयोग आम व्यक्ति के लिए किया जाता है यदि आप
पासपोर्ट का उपयोग सामान्य काम के लिए कर रहे हैं तब आपको पब्लि क पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

इस पासपोर्ट में 60 पेज होते हैं और इसमें जिस व्यक्ति का पासपोर्ट है उसकी फोटो, नाम, उम्र, लिंग और सिग्नेचर जैसी जानकारियां लिखी होती हैं।


Service Passport क्या होता है?

जैसा कि इसके नाम से ही मालूम चल जाता है कि इस पासपोर्ट का उपयोग कि सी सर्विस या जरूरी काम के लिए ही कि या जाता होगा यह पासपोर्ट सफेद रंग का होता है।

आप यह बात बहुत अच्छे से जानते होंगे कि हमारे भारत के कई ऐसे लोग हैं जो वि देश में जाकर अपना व्यापार चलाते हैं तो उन लोगों को इस सर्विस पासपोर्ट की जरूरत पढ़ती है।

Diplomatic Passport क्या होता है?

कई बार सरकारी अधिकारी को अपने कुछ काम से विदेश की यात्रा करनी पड़ती है उस स्थिति में उनके पास डिप्लोमेटि क पासपोर्ट होना अनिवार्य होता है यह पासपोर्ट मरून रंग का होता है।

नॉरमल पासपोर्ट के मुताबिक इसकी फीस थोड़ी ज्यादा जाती है और इस पासपोर्ट को बनवाने के लिए आपको कुछ अधिक डॉक्यूमेंट देने होते हैं जिससे यह साबित हो सके कि आप एक सरकारी अधिकारी हैं। 


पासपोर्ट बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज (Documents required for passport) :

आप जब भी पासपोर्ट बनवाने के बारे में सोचें तो आपके पास नीचे बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए इनके बिना पासपोर्ट बनवाने में आपको समस्या आ सकती है।

  • पैन-कार्ड
  • आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोइटर आईडी कार्ड
  • 10th की मार्कशीट


Passport बनवाने के लि ए कि तनी Fees लगती है?

36 पृष्ठों वाला नया पासपोर्ट :  1000/-
60 पृष्ठों वाला नया पासपोर्ट :  1500/-
18 कम वर्ष वाले लोगों के लिए :  600/-
36 पृष्ठों के साथ डुप्लीकेट पासपोर्ट :  2500/-
60 पृष्ठों के साथ डुप्लीकेट पासपोर्ट :  3000/-
पुलि स क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र :  300/-
नाम पता बदलवाने के लिए :  1000/-

Passport कैसे बनवाए? (How to make Passport)

अगर आपको भी पासपोर्ट बनवाना है तो आप हमारे द्वारा बताए गए इस तरीके को समझ सकते हैं इसके मदद से आपको पासपोर्ट बनवाने में काफी मदद मिल सकती है अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप अपने घर बैठे ही Passport Apply कर सकते हैं।

  • इसके लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं ।
  • अब आपको इस वेबसाइट पर अपना नाम मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हुए एक अकाउंट बनाना होगा जब आप इस प्रोसेस को पूरा कर देंगे तो आपके ईमेल आईडी पर एक Verification Link आएगा।
  • उस लिंक पर क्लिक कर देने ऐसा करने से आपका ईमेल आईडी वेरीफाई हो जाएगा अब आपने अकाउंट बनाते समय जो ईमेल आईडी लगाई थी उसे और पासवर्ड के इस्तेमाल से अकाउंट लॉगिन कर लीजिए।
  • अब यहां पर आपको नई पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है जिसमें आपसे यह कुछ जानकारी पूछेगा
  • आपको वह सभी भर देना है उसके बाद जो भी आपके पासपोर्ट की फीस होगी उसे आप Net Banking या Debit Card के सहायता से जमा कर सकते हैं।
  • यह प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद आपको एक Application Receipt दी जाती है जिसमें Passport Appointment Date & Time लिखा होता है।
  • इसी दिन आप अपने नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर चले जाइए फिर यहां पर आपके डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जाता है उसके बाद जरूरत पड़ने पर एक Police Verification भी कराया जाता है।

यह सभी चीजें होने के कुछ दिनों के बाद आपके घर पर पासपोर्ट भेज दिया जाता है यदि आप यह देखना चाहते हैं कि पासपोर्ट कहां तक पहुंचा है। तो इसकी जानकारी आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर Speed Post का Tracking Code भेज दिया जाता है जिसके मदद से आप पता कर सकते हैं कि आपका पासपोर्ट अभी तक कहां पर पहुंचा है।


————————————————-

अंतिम शब्द :

Passport बनवाने को लेकर कई सारे सवाल होते हैं जो आप लोगों के मन में भी जरूर आते होंगे तो हमने यहां पर पूरी कोशिश की है कि आपके उन सभी सवालों का जवाब इस पोस्ट के माध्यम से दे सकें। 

तो मैं यह उम्मीद करता हूं कि आप लोगों हमारे द्वारा नया पासपोर्ट बनवाने के लि ए दी गई है जानकारी आप लोगों के लि ए बहुत ही उपयोगी साबित हुई हो अगर फिर भी आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।






———————

Join Our Official Social Media Handle:

Official Whatsapp Group : यहा क्लिक करे
Official Telegram Group : यहा क्लिक करे
Official Facebook Group यह क्लिक करे





Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now